4 साल के ब्रेक के बाद शाहरुख खान की पठान(Pathaan) मूवी बड़े पर्दे पर उतर गई है. बायकॉट के बाद शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी पठान सिनेमाघरों में एंट्री मार ली है. 25 जनवरी 2023 को चार साल के अंतराल और बायकॉट के बाद भी Pathaan Movie देशभर के सभी सिनेमाघरों में धमाका कर रही है. शाहरुख खान के फैंस पठान मूवी को लेकर बेहद उत्साहित है. इसका आप एडवांस बुकिंग को लेकर पता लगा सकते हैं. आपको बता दें कि पठान मूवी की एडवांस बुकिंग ₹50 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है. चलिए जानते हैं पठान मूवी के बारे में.
वर्ल्डवाइड 7700 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है शाहरुख खान की Pathaan Movie
देशभर में बायकॉट के चलते 25 जनवरी बुधवार को सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म पठान ने दस्तक दे दी है. शाहरुख खान के चाहने वाले लंबे अंतराल के बाद Pathaan Movie फैंस के बीच आ रही है. आपको बता दें कि शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी पठान भारत में 5200 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी, जिसमें 3 भाषाएं शामिल होगी. भारत के अलावा पठान मूवी को 2500 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा.
2023 की सबसे बड़ी ‘ब्लॉकबस्टर’ फिल्म हो सकती है पठान
पठान मूवी के एडवांस बुकिंग और बॉक्स ऑफिस फर्स्ट डे कलेक्शन को देखते हुए पठान फिल्म को 2023 की ब्लॉकबस्टर मूवी करार दिया जा रहा है. ट्रेड एनालिस्ट और समीक्षक तरण आदर्श ने कहा कि ये फिल्म साल 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर होगी. अगर आपने पठान मूवी को देख लिया है तो हमें कमेंट करके बताएं कि आपको यह मूवी कैसी लगी और क्या यह 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी बन सकती है या नहीं यह भी हमें जरूर बताएं.