Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Adobe scanner kya hai? और adobe scanner app को use कैसे करते है?

दोस्तों आज के इस लेख में आपको ADOBE SCANNER KYA HAI?की पूरी जानकारी देने वाले है | और साथ में ADOBE SCANNER को कैसे इस्तेमाल किया जाता है इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप आपको बताएँगे |  

ADOBE SCANNER APP

कई बार हमें अपने मोबाइल फ़ोन से Documents को, फॉर्म्स को, photo को ,या किसी किताब को स्कैन करके pdf बनाने की जरूरत पड़ती है|या फिर हमें अपने documents या photo कही भेजने होते है तो हम या तो कैमरे की मदद से डायरेक्ट फोटो क्लिक करके उसे भेज देते है जोकि एक सही तरीका नही है या फिर हम documents को किसी scanner की मदद से स्केन करके भेज देते है |  

अब हम कैमरे की मदद से क्लिक किये हुए documents या photo को देखे तो यह बिलकुल भी सही तरीका नही है, documents या photo को स्कैन करने का| उसमे कुछ बाहर का एरिया भी आ जाता है इसलिए यह एक ऑफिसियल वर्क के लिए बिलकुल भी सही नही है| तो इसके लिए हमें एक स्केनर की भी आवश्यकता जरुर होती है |  

इंडिया में जब भी कोई एंड्राइड स्केनर ऐप की बात आती है तो एक ऐप काफी ज्यादा पोपुलर है और वो है Cam Scanner.पहले documents या photo को स्कैन करने के लिए हम पोपुलर ऐप camscanner का use करते थे| इसकी मदद से हम आसानी से किसी भी documents या किसी भी बुक की अपने मोबाइल फ़ोन से pdf के रूप में कन्वर्ट कर लेते थे | लेकिन भारत का चीन से टकराव के बाद से भारत में  camscanner के साथ साथ 58 और चाइनीज ऐप को बैन कर दिया है पूरी तरह से हटा दिया है|  

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

camscanner के भारत में हटाये जाने के बाद से लोगो को मोबाइल से  Documents या फॉर्म स्कैन करने के लिए कोई दूसरा ऐप की आवश्यकता हो गयी है|  

तो इस पोस्ट में में आपको | Adobe Scanner App  के बारे में बताऊंगा जोकि बिलकुल camscanner की तरह ही काम करती है और इस use करना भी बेहद आसान है| और आप Adobe Scanner App को आप कैसे इस्तेमाल कर सकता है|   आपको बता दे की Adobe एक बहुत बड़ी कम्पनी है| और सिक्योर,trusted कम्पनी है| तो आप Cam Scanner की जगह इसका यूज़ कर सकते है|

Adobe ScanApp क्या है?

यह एक फ्री मोबाइल ऐप है जिसकी मदद से हम किसी भी Documents file को, photo को,Business cards को, बड़ी आसानी से स्कैन और pdf file में कन्वर्ट कर सकते है| यह photoshop बनाने वाली कम्पनी Adobe की ऐप है जोकि बिलकुल  सिक्योर,trusted है|

Adobe Scan App एंड्राइड और ios दोनों यूजर्स के ऐप स्टोर पर मोजूद है| इसकी खास बात यह है की इसका इंटरफ़ेस इतना साफ है की इसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है| और यह बेहद ही आसानी से Documents की पहचान कर स्केन कर लेता है| 

Adobe scan app को मोबाइल में कैसे डाउनलोड करे?

इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप अपने एंड्राइड मोबाइल में google प्ले store और iOS मोबाइल में app स्टोर पर जाने के बाद आपको सर्च बार में Adobe scan ऐप को सर्च करना होगा|

इसके बाद आपको सबसे पहले ऐप को आप को डाउनलोड पर जाकर डाउनलोड कर लेना है| डाउनलोड होने के बाद यह ऑटोमेटिक आपके मोबाइल फ़ोन में इनस्टॉल हो जायेगा.

  • एक जरूरी बात अगर आप कोई pdf file स्कैन करना चाहते है तो आपको Adobe acrobat reader ऐप को भी डाउनलोड करना होगा| 

adobe scanner app को use कैसे करते है?

Adobe scan app को google play store से डाउनलोड करने के बाद आपको इसे ओपन कर लेना है|

ऐप ओपन होने के बाद आपको लॉग इन होने के लिए बोलेगा आपको लॉग इन होने के लिए काफी सारे ऑप्शन्स दिए गये है जिसमे आप Google,Facebook,या Apple id की मदद से आप लॉग इन कर सकते है|

Adobe Account Create कैसे करे?

इसके अलावा आप Adobe में नया अकाउंट भी बना सकते है जिसके लिए आप signup पर क्लिक करेंगे और यहाँ से आप एक नया अकाउंट बना सकते है| जिसके लिए आप Create an account पर क्लिक करेंगे|

यहाँ पर आपको सबसे पहले अपनी Gmail id डालनी है इसके बाद आपको आपका first name और Last Name डालना है, एक स्ट्रोंग Password डाल देना है इसके बाद Date Of Birth डालनी है, Country सलेक्ट करनी है और Create Account पर क्लिक कर देना है|

इसके बाद हमारा एक Adobe Account Create हो जायेगा| इसके बाद हम ऐप में डायरेक्ट लॉग इन हो जायेंगे| इसके बाद Adobe scan ऐप आपसे Record और Pictures लेने के लिए permission मांगेगा उसे आप allow कर देगे|

adobe scanner app का इंटरफ़ेस कैसा है!

इसमें काफी सारे अलग अलग ऑप्शन्स दिए गये है अगर आप Whiteboard को स्कैन करना चाहते है तो स्कैन कर सकते है| कोई फॉर्म है तो आप उसको स्कैन कर सकते है, कोई Document है उसको आप स्कैन कर सकते है,कोई Business card है तो आप Business card पर क्लिक करके उसको भी स्कैन कर सकते है|

तो चलिए step by step जानते है की इन्हें कैसे use करना है| 

Business card स्कैन कैसे करे!

सबसे पहले आपको ऐप में निचे दिए गये ऑप्शन्स में से Business card को सलेक्ट कर लेना है | इसके बाद आप किसी भी कार्ड को सही तरीके से रखकर एक बार क्लिक कर देंगे| इसके बाद यह पुरे कार्ड को ऑटोमेटिकली सलेक्ट कर लेगा.

अगर आप इसे अपने हिसाब से manually भी सलेक्ट करना चाहते है तो आप कर सकते है लेकिन यह कार्ड को पहले ही काफी अच्छे से सलेक्ट कर लेता है | इसके बाद Continue पर क्लिक करेंगे|

इसके बाद आप चाहे तो और भी कार्ड्स स्कैन कर सकते है, या फिर जो आपने स्कैन किया है वो भी देख सकते है| इसमें आपको क्लिक किये गये कार्ड को एडिट करने के भी काफी आप्शन देखने को मिल जायेंगे|

Add Page :- इसमें आप एक और page यानि स्कैन कार्ड को add कर सकते है | इसमें आपको दो आप्शन दिए गये है 1-TAke Another Photo 2-Select From Photos | इनमे आप gallery से भी photo सलेस्ट कर सकते है या फिर आप कार्ड को बेक साइड से क्लिक करके इसमें add कर सकते है| जिससे कार्ड की front साइड और बेक साइड दोनों आ जाएगी |

Reorder :- Reorder पर आप क्लिक करके आप इसका आर्डर चेंज कर सकते है,जैसे की कोई बुक को स्कैन करते है तो उसमे काफी सारे pages होते है तो किस page को आप पहले या बाद में रखना चाहते है यह आप इससे कर सकते है|

Crop :-इससे आप स्कैन किये गये कार्ड को crop कर सकते है इसमें Autodidact भी crop कर सकते है| 

Rotate :- इससे आप कार्ड को रोटेट कर सकते है| जिस साइड में भी आप Rotate करना चाहते है.

Color :- Color पर क्लिक कर आप यहाँ से कलर्स चेंज कर सकते है.

Resize :- इसमें आपको Resize का आप्शन दिया गया है जिससे आप कार्ड को Resize  भी कर सकते है| इसमें अलग अलग साइज़ फोर्मेट दिए गये है| 

Delete :- जो भी आपने स्कैन किया है आप चाहे तो आप डिलीट भी कर सकते है, जिससे वो आपके Documents से बाहर हो जायेगा.

Save PDF :- अगर आपका स्कैन किया हुआ Documents बिलकुल सही है तो आप ऊपर दिए गये   Save PDF बटन से सेव कर सकते है.

Documents स्कैन कैसे करे|

अगर आपके पास Documents है ,फॉर्म है या कोई बुक है जिसको आप pdf बनाना चाहते है तो आप निचे दिए गये ऑप्शन्स में से Document को सलेक्ट कर लेंगे|

इसके बाद आप जिसका भी PDF बनाना चाहते है उसे स्कैन कर ले जैसा की Business card को किया था| आप इसमें जितने भी page स्कैन करना चाहते है वो एक साथ कर सकते है| 

बाकि ओप्सन वही होने वाले है जैसा की हमने  Business card स्कैन करने में पढ़े थे.

यह भी पढ़े :-

Leave a Comment